
मेष-

मेष राशि के जातकों को व्यवसाय में अत्यधिक लाभ होने की संभावना बनेगी। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। आप मन से प्रसन्न रहेंगे और प्रत्येक काम को पूरे जोश से संपन्न करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानियां हो सकती हैं, उन्हें नज़रअंदाज़ ना करें तो बेहतर होगा। आपके पिताजी का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है। आपके लिए आवश्यक होगा कि उनसे अच्छा व्यवहार करें और यथासंभव चिकित्सीय परामर्श ले। गूढ़ और आध्यात्मिक विषयों के प्रति आपकी रुचि जागृत होगी और इस दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक जीवन में जैसा चल रहा है वैसा ही चलता रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए संतान प्रयासरत रहेगी। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में किसी मनचाही जगह पर आप का स्थानांतरण संभव है।
वृषभ-
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। जरा सी चूक उन्हें किसी बड़ी परेशानी में डाल सकती है इसलिए अपने भोजन और खान-पान का विशेष ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र में सावधानी से कार्य करें। यह बात गांठ बांध लें कि यदि आपने कोई विधि विरुद्ध कार्य किया तो उसकी सजा आपको मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत करते रहिए इसका फल भविष्य में आपको अवश्य मिलेगा। पारिवारिक जीवन में अशांति का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप की संतान प्रसन्नचित रहेगी और अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। इस दौरान आप अपने मामा या मौसी से मिलने जा सकते हैं। महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे तो बेहतर होगा। आपका आपके ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है अथवा ऐसी संभावना है कि वो आप पर किसी बात को लेकर आरोप लगाए। धैर्य का परिचय देना ही सही उपाय होगा।
मिथुन-
यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए उतार चढ़ाव वाले अनेक पल लेकर आएगा। जहां कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके साझेदार से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रह सकता है लेकिन कार्य में व्यस्तता अधिक रहेगी तो परिवार पर ध्यान कम दे पाएंगे। संतान आनंदमय जीवन व्यतीत करेगी और प्रसन्न रहेगी। उनकी इस प्रसन्नता से आप भी संतुष्ट महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को थोड़ी सी मेहनत और करनी होगी और इसका फल उन्हें बहुत जल्दी मिलने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे जातको को अभी और मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको जहरीले कीड़े मकोड़ों और पुराने बासी भोजन से दूर रहना चाहिए क्योंकि यह आपको अहित पहुंचा सकते हैं।
कर्क-
यह सप्ताह अति आनंदित रहेंगे और कुछ नया सीखने के प्रति उत्साहित रहेंगे। आपकी रुचि नए नए विषयों को जानने में रहेगी और अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको पढ़ने में मजा आएगा। यदि आप किसी कला के क्षेत्र से संबंधित हैं तो यह सप्ताह आपके लिए काफी बेहतर जाएगा और आपकी कला को निखरने का मौका मिलेगा। किसी सम्मानित व्यक्ति से आपको लाभ मिलेगा और उनका सहयोग आपके जीवन को आगे बढ़ाने में सहायक बनेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा कार्य क्षेत्र में जॉब चेंज अथवा ट्रांसफर के योग बनेंगे। यह काफी महत्वपूर्ण समय है जिसके दौरान आपको अपने स्वास्थ्य पर नजर रखनी होगी क्योंकि इस दौरान कोई बड़ी बीमारी पनप सकती है। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे फिर भी आपके कुछ अपने ही आपको धोखा दे सकते हैं उनसे सावधान रहेंगे तो बेहतर रहेगा और किसी बड़ी क्षति से बचेंगे।
सिंह-
इस सप्ताह सिंह राशि के जातक अपने पारिवारिक सुख का आनंद उठाएंगे और परिवार में कोई शुभ कार्य होने की संभावना होगी। नए नए मेहमानों का आगमन होगा जिससे पारिवारिक जीवन में व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी आपकी स्थिति अच्छी रहेगी और आपके कार्य को सराहना प्राप्त होगी। मानसिक रूप से सप्ताह के अंत में आप थोड़े व्याकुल रह सकते हैं लेकिन आपकी जीवनशैली आप को आगे बढ़ाने में कारगर सिद्ध होगी। अचानक कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है अथवा उस में रुकावट आ सकती है। ऐसी स्थिति में आप को पुनः प्रयास करना आवश्यक होगा। संतान का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है। विद्यार्थियों को विद्यालय में एकाग्रता की कमी से जूझना पड़ेगा जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में मेहनत के बाद सफलता मिलने के योग बनेंगे।
कन्या-
कन्या राशि के लोगों को इस सप्ताह अपने पराक्रम पर भरोसा रखना होगा और आलस्य का त्याग करना होगा तभी जीवन में तरक्की प्राप्त होगी। आपके भाई बहनों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा और वह आपके जीवन में किसी महत्वपूर्ण निर्णय में हिस्सा लेंगे। पारिवारिक जीवन में शांति रह सकती है और आपकी माताजी का स्वास्थ्य आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। सप्ताह के मध्य में आप प्रसन्न रहेंगे लेकिन सप्ताह के अंत तक आपकी चिंताएं बढ़ जाएंगी। संतान का स्वास्थ्य और उनका व्यवहार आपको चिंतित कर सकता है क्योंकि उनके व्यवहार में विचित्रता का एहसास होगा। आप परिवार के प्रति कुछ जिम्मेदारियों को निभाने में व्यस्त रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सोच समझकर और ईमानदारी के साथ काम करना होगा अन्यथा किसी भी प्रकार की परेशानी में आ सकते हैं।
तुला-
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह ख़ुशियों की सौगात मिल सकती है। आप मन और वचन से काफी प्रसन्न रहेंगे और आपकी बातें लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेंगी। परिवार में कोई मांगलिक अथवा शुभ कार्य होने से घर में ख़ुशियों का वातावरण रहेगा और सभी लोग मिलजुल कर काम करेंगे। आपका अपने भाई-बहनों अथवा पड़ोसियों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है लिहाजा इस बारे में ध्यान रखें। संतान के लिए समय काफी उपयुक्त है और उन्हें अपने क्षेत्र में कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है। धन लाभ होने की अच्छी संभावना है और इसके लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे। यदि आप बिज़नेस करते हैं तो ज्यादा रिस्क लेना आपको अधिक फायदा पहुँचाएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी और विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को सफलता हाथ लगेगी।
इस सप्ताह मानसिक चिंताओं के बावजूद आप कई अच्छे निर्णय लेंगे जो दूरगामी सकारात्मक परिणाम देने वाले सिद्ध होंगे। यह सप्ताह आपकी संतान और दांपत्य जीवन के लिए बेहतरीन सिद्ध होगा तथा भाग्य का अभी आपको पूरा साथ मिलेगा। समाज में आप की प्रसिद्धि होगी और मान सम्मान की वृद्धि होगी। कुटुंब में किसी बात को लेकर झगड़ा रह सकता है लेकिन इसका प्रभाव आपके पारिवारिक जीवन पर नहीं पड़ेगा। इस दौरान आप प्रॉपर्टी से किसी प्रकार का लाभ कमा सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए समय काफी बेहतर रहेगा लेकिन उन्हें अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से अच्छा व्यवहार करना होगा। आपको सरकार से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। संतान कर्तव्य निष्ठ होकर अपने काम में आगे बढ़ेगी वहीं विद्यार्थियों को भी छोटी-मोटी चुनौतियों के बाद शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
धनु-
इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को अनेक प्रकार के मिश्रित अनुभव होंगे। जहां एक ओर सप्ताह की शुरुआत में अपनी सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे और प्रसन्नता से रहेंगे वहीं सप्ताह के मध्य में मानसिक रूप से परेशानी और शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव बना रह सकता है और आप घर से दूर जाकर रहने का विचार कर सकते हैं। कुछ लोग इस दौरान विदेश जाने में सफलता प्राप्त करेंगे। आपके मन में किसी बात को लेकर उथल-पुथल बनी रहेगी और यही इरिटेशन बनकर आपके जीवन में प्रभाव डालेगी। संतान के लिए समय अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को एकाग्र होकर मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपके लिए अच्छा समय रहेगा और आप जो कार्य करते हैं उसमें आपकी सराहना होगी। आपका अपने पिता से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएँ।
मकर-
मकर राशि के लोगों को पूर्व की भांति इस सप्ताह भी विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि यह वही समय है जब आप स्वयं में कमज़ोरी महसूस करेंगे और कोई छोटी सी शारीरिक समस्या भी आपको बड़ी महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में आपके लिए अच्छे अवसरों की भरमार रहेगी और आप के वरिष्ठ अधिकारी पूर्ण रूप से आप को समर्थन देंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और इसका फल आपको अवश्य प्राप्त होगा। इस सप्ताह की शुरुआत में उत्तम धन लाभ के योग बनेंगे और बड़े भाई बहनों का भी सहयोग मिलेगा। वहीं दूसरी ओर सप्ताह के अंत में कुछ खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। आपको अनिद्रा, नेत्र विकार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। आपको अपने आलस्य का त्याग अवश्य करना पड़ेगा तभी कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुंभ-
इस सप्ताह कुंभ राशि के जातक किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी और आपके निर्णय भविष्य में आपकी पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगे। अपने पिता से संबंधों को सामान्य बनाने का प्रयास करें और उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आपके लिए आवश्यक होगा कि अपने काम पर पूरा फोकस रखें और दूसरों के झगड़ों में ना पड़े क्योंकि आप के वरिष्ठ अधिकारी जहां एक और आपके अच्छे काम के मुरीद हैं वहीं दूसरी और आपकी कमियों पर नजर रखे हुए हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और आप परिजनों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। उनका व्यवहार आपको चिंतित कर सकता है। भाई बहनों से किसी प्रकार की आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है। अपनी वाणी में कड़वाहट को ना बढ़ने दें।
मीन-
बेकार की बात पर बहस करके अपकी ऊर्जा ज़ाया न करें। याद रखें कि वाद-विवाद से कुछ भी हासिल नहीं होता, लेकिन खोता ज़रूर है। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। पिता का तल्ख़ बर्ताव आपको नाराज़ कर सकता है। लेकिन हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फ़ायदा होगा। आज रुमानियत का मौसम ज़रा ख़राब लगता है, क्योंकि आपका साथी आपसे आज कुछ ज़्यादा ही अपेक्षा करेगा। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज़ हो सकता है, क्योंकि आप उनसे कोई बात साझा करना भूल गए थे।