
नई दिल्लीः उत्तर भारत में आज (शनिवार) सुबह एक बार फिर कड़ाके की ठंड के साथ हुई. देश की राजधानी में आज सुबह का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से आधे भारत को ठंड और कोहरे ने अपनी चपेट में ले लिया है.
उत्तर भारत में जहां शीतलहर से ठिठुरन बढ़ती जा रही है वहीं पूर्वोत्तर भारत के प्रदेश घने कोहरे की चादर में ढके हुए हैं. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पाला पड़ेगा. इन इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी जिससे ठिठुरन बढ़ेगी.
बता दें कि शुक्रवार को मैदानी इलाकों में देश का सबसे ठंडा इलाका पंजाब का बठिंडा रहा, यहां पारा शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप बरकरार रहा और यहां का न्यूनतम तापमान रहा 3.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. ऐसा माना जा रहा है कि पहली जनवरी यानी मंगलवार के बाद शीतलहर से छुटकारा मिलने की संभावना है.
मौसम विभाग का अनुमान है कि इसके बाद तापमान में इजाफा होगा और कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिलेगी. हालांकि, इसके बाद घना कोहरा पड़ने का भी अनुमान.