
कई बार हमारे हाथ से कुछ चीजें गिर जाती हैं, इनमें से कुछ चीजों का गिरना सही माना जाता है और कुछ का गिरना सही नहीं माना जाता है। वास्तुशास्त्र में किन चीजों का गिरना सही नहीं माना जाता है और ये आने वाले समय में परेशानियों और नुकसान का संकेत होता है, आइए आपको बताते हैं इसके बारे में …..
शास्त्रों के अनुसार जिस प्रकार उबलते हुए दूध का गिरना सही नहीं माना जाता है उसी प्रकार अगर हाथ से दूध गिर जाए तो ये भी अशुभ होता है। ये माना जाता है कि अगर दूध हाथ से गिर जाता है तो ये आने वाले समय में परिवार के सदस्यों के बीच मानसिक परेशानियों का कारण बनता है। इसके साथ ही परिवार को वित्तिय संकट का भी सामना करना पड़ता है।
नमक का हाथ से गिरना आर्थिक नुकसान का संकेत माना जाता है। अगर आपके हाथ से भी अचानक नमक गिर जाए तो समझ जाएं कि आने वाले समय में आपको धन का नुकसान होने वाला है।
काली मिर्च का हाथ से गिरना किसी के साथ संबंध खराब होने का संकेत देता है यानि आपका किसी से झगड़ा हो सकता है।
इसी के साथ अगर किसी के हाथ से अन्न यानि चावल, गेहूं आदि दाने गिर जाते हैं तो इसे मां अन्नपूर्णा का अपमान माना जाता है और ये आने वाले समय में घर में धन-धान्य में कमी का संकेत देता है।