
कोफ्ता बनाने की विधि:- पंजाबी चना कोफ्ता का नाम सुनकर आप ये तो समझ गए होंगे की ये एक पंजाब में बनाई जाने बाली डिश है. बैसे तो यह डिश हर शहर और हर प्रान्त में खाई और बनाई जाती है. क्यूंकि ये पंजाबी होने के साथ साथ एक नॉनवेज डिश भी है. इसमें हमने कोफ्ते बनाने के लिए मटन का इस्तेमाल किया है. इसे आप रोटी, चावल, पराठा, नान किसी के साथ भी सर्व कर सकते हैं. इसमें सभी तरह के मसालों का इस्तेमाल किया गया है. ये कोफ्ता बनाने की विधि आपको जरूर पसंद आएगी.
कोफ्ता बनाने की विधि :- दोस्तों कोफ्ते बनाने की कई तरह की विधियां है जैसे मलाई कोफ्ता केले के कोफ्ते लौकी के कोफ्ते या कटहल के कोफ्ते और इस तरह से आलू यानि किसी और सब्जी के कोफ्ते यह सोच में आज हम आपको पंजाबी चना मटन कोफ्ता रेसिपी बनाना बता रहे हैं यशवंत तक पढ़े इस पोस्ट को अंत तक पढ़े और यदि आपको रेसिपी पसंद आए तो अपने facebook पर शेयर जरूर करें.
सफेद काबुली चना – 250 ग्राम (पानी में 6-8 घंटों के लिये भिगोए हुए)
बेकिंग सोडा – 1/2 चम्मच
तेल – 1/2 कप
प्याज – 1/2 मध्यम
अदरक और लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
मिर्च पावडर – 1 चम्मच
हल्दी पावडर – 1 चम्मच
जीरा – 1 चम्मच
नमक – स्वादअनुसार
अजवाइन – 1 चम्मच
हरी मिर्च – 4
मक्के का आटा – 1 और 1/2 चम्मच
गरम मसाला – 1 और 1/2 चम्मच
काली मिर्च पावडर – 1/2 चम्मच
मटन- 250 ग्राम
प्याज- 1 मध्यम
हरी मिर्च- 4
कोफ्ता मसाला – 1 चम्मच
नमक- 1/4 चम्मच
दही- 2 चम्मच
तेल- 4 चम्मच
कोफ्ता बनाने की विधि मटन, कटी हुई प्याज़, हरी मिर्च, कोफ्ता मसाला, नमक, दही और तेल को मिक्सर जार में डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लीजिए. अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकाल कर कोफ्ते के आकार के छोटे- छोटे बॉल्स बनाकर तैयार कर लीजिए.
अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गैस पर गरम होने के लिए रखिए. तेल गरम हो जाने पर उसमें मीट बॉल्स को डालकर अच्छे से तलकर निकाल लीजिए. अब आपके कोफ्ते बनकर तैयार हैं. इन्हें एक प्लेट में अलग रख दीजिए.
सबसे पहले भीगे हुए चनों को साफ पानी से धो लीजिए. और आप जब भी आप कोफ्ते बनाएं तो चनों को कुकर में पानी के साथ में डालकर तीन चार सीटी लगा कर उबाल लीजिए. और अलग रख दीजिए.
अब एक गहरे तले का पैन लीजिए उसमें तेल डालकर गैस पर गरम करने के लिए रखिए. तेल गरम हो जाने पर उसमें बारीक कटी हुई प्याज़ डालिए और हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिए.
अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा, नमक, अजवाइन और हरी मिर्च डालकर अच्छे से भून लीजिए. 5 मिनिट के बाद इसमें पानी का छींटा मारें. जिससे मसाला जलेगा नहीं. मसाला भुन जाने के बाद इसमें उबले हुए चने डालिए. और अच्छे से मिक्स कर दीजिए.
अब एक कप में आधा कप पानी डालकर उसमें कॉर्न स्टार्च पाउडर डालकर अच्छे से घोल लीजिए. अब इसे चने में डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. और 5 मिनिट तक अच्छे से पका लीजिए. और गैस बंद कर दीजिए. अब पके हुए कोफ्तों को डाल दीजिए. अब आपका टेस्टी पंजाबी चना मटन कोफ्ता बनकर तैयार है. इसे एक सर्विंग बाउल में निकालकर ऊपर से गरम मसाला और काली मिर्च पाउडर डालिए. और गरम- गरम रोटी के साथ सर्व कीजिए.