
दमदार आवाज, जबरदस्त डायलॉग और बेहतरीन अभिनय से सिल्वर स्क्रीन पर अपनी छाप छोड़ने वाले कादर खान की तबियत को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है. कादर खान के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है. उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें गंभीर रूप से बीमार होने के बाद एडमिट किया गया है. 81 साल के कादर ख़ान प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर (पीएसपी) के शिकार हो गए हैं. इसी वजह से उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है.
निमोनिया भी है वजह
खबरों की माने तो कादर खान के डॉक्टरों ने सांस लेने में हो रही दिक्कत के कारण उन्हें एडमिट किया गया है. वहीं इसी के साथ उनमें निमोनिया के लक्षण भी नजर आ रहे हैं.
बता दें कि एक समय के बेहतरीन एक्टरों में शुमार कादर खान तकरीनब 10 साल से सिल्वर स्क्रीन और ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बनाए हैं. वह कई साल से अपने बेटे और बहू के साथ कनाडा में रह रहे हैं और वहीं उनका इलाज भी जारी है.
गौरतलब है कि कादर खान ने 1973 में अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने लगातार 300 से ज्यादा फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं. इतना ही नहीं अभिनय के साथ उन्होंने 250 फ़िल्मों में डायलॉग भी लिखे हैं.
बता दें कि कादर खान ने 2014 में बीमार होने के बावजूद मक्का मदीना जाकर हज की पवित्र यात्रा की थी. उस दौरान उनकी कई तस्वीरें मीडिया के सामने आई थीं. वहीं पिछले साल उनके घुटने की सर्जरी हुई थी