
संजय लीला भंसाली की ये फिल्म दिलीप कुमार और राजकुमार की मशहूर फिल्म सौदागर की कहानी की तरह ही होगी। सलमान और शाहरुख इस फिल्म में ऐसे दोस्त का किरदार निभाएंगे जो बाद में एक दूसरे के दुश्मन बन बैठेंगे। वहीं, ऐसी खबरें भी सामने आ रही थी कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण हीरोइन के तौर पर नजर आने वाली है।
लेकिन अब जो खबर आ रही है उसके अनुसार इस फिल्म से दीपिका का पत्ता साफ हो गया है। दीपिका के हाथ से फिल्म निकलर अनुष्का शर्मा की झोली में चली गई हैं। फिल्म के निर्माताओं ने अब ये फिल्म अनुष्का शर्मा को ऑफर कर दी हैं।
दीपिका के हाथ से फिल्म निकलने की वजह यह बताई जा रही है कि कई सालों में सलमान ने उन्हें अपनी कई फिल्मों के ऑफर दिए थे, लेकिन दीपिका एक-एक करके सारी फिल्मों को रिजेक्ट करती जा रही थी। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि दीपिका और कैटरीना के बीच की दरार भी सलमान को खूब खलती है। इस वजह से फिल्म से उनका पत्ता कट हो गया।