
अलीगढ़ में नहर किनारे गड्ढे में गोवंश मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश, गड्ढे में दबी निकल रही हैं मृतक गाय, अब तक कई गाय नहर किनारे निकल चुकी है दबी हुई, गौवंश दबे होने की सूचना पर भारी मात्रा में ग्रामीण और हिंदूवादी हुए एकत्रित, आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड पर मृतक गौवंश को रखकर लगाया जाम, पेड़ से रोड अवरुद्ध कर की आगजनी, मौके पर कई थानों का पुलिस फोर्स और जिला प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे, जेसीबी मशीन से की जा रही है खुदाई, लगातार कई दिनों से सरकारी स्कूल और अस्पतालों में आवारा पशुओं को किसानों द्वारा किया जा रहा था बंद, थाना इगलास इलाके के अलीगढ़ रोड स्थित नहर का मामला।
दरअसल आवारा पशुओं (गौवंश) द्वारा फसल बर्बाद करने से इलाके के किसान त्रस्त हो गए जिसके चलते पिछले कुछ दिनों से लगातार इलाके किसानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सैकड़ा की तादात में प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक उपचार केंद्रों में बंद कर प्रदर्शन किया जा रहा था,
जिसको लेकर जिला प्रशासन ने कल देर शाम मीटिंग बुलाकर कर कड़ा रुख इख्तियार करते हुए ग्रामीण स्तर से लेकर तहसील स्तर तक चौकन्ने होने के निर्देश पारित किए गए हैं, इसी बीच आज सुबह सूचना प्राप्त हुई कि अलीगढ़-इगलास रोड स्थित नहर किनारे गौवंश को दफनाया गया है, खुदाई प्रारम्भ हुई तो कई गाय गड्ढे में दबी निकली हैं, जिनमें अधिकतर मृत हो चुकी हैं,
सूचना के बाद मौके पर कई थानों के पुलिस फ़ोर्स के साथ प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं, आक्रोशित ग्रामीणों और हिंदूवादियों को समझाने का प्रयास जारी है। 