सलमान खान ने खोला अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा राज़, जानकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहते है। और हाल ही में कपिल शर्मा के नए शो के पहले शूट पर बतौर गेस्ट सलमान अपने पिता सलीम खान और भाई अरबाज खान, सौहेल खान के साथ पहूंचे। कपिल शर्मा ने अपनी शादी के पहले शो का पहला एपिसोड शूट कर लिया है।

कपिल के इस नए शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसलिए शो का पहला एपिसोड भी सलमान खान, अरबाज खान और सलीम खान के साथ ही शूट हुआ है। पहले एपिसोड के लिए कपिल के साथ नवजोत सिंह सिद्धू, चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा, भारती सिंह, सुमोना चक्रवर्ती, कृष्णा अभिषेक और रोशेल राव ने भी शूटिंग की।

ऐसा पहली बार है कि जब सलमान अपने पिता और भाई के साथ पहली बार किसी शो में नजर आएंगे और अपनी निजी जिंदगी पर बात भी करते दिखेंगे।शो के दौरान जब कपिल ने सलमान से पूछा कि वह बिस्तर पर जाने से पहले क्या करते हैं। क्या क्या वह भी आम आदमी की तरह इधर-उधर करवटें बदलते और दिनभर के बारे में सोचते हैं।

इसपर सलमान के स्वीकार किया सोने से पहले वह बिस्तर पर बहुत सोचते हैं। सोचते-सोचते रात गुजर जाती है और सुबह हो जाता है। रिपोर्ट के अनुसार सलमान शो में निजी जीवन से जुड़े कई मजेद्दार किस्से साझा करने वाले हैं।