अमेरिका में छुट्टियों के बाद सरकार की आंशिक बंदी का असर

अमेरिका में क्रिसमस की छुट्टियों के बाद अब सरकारी विभागों में आंशिक रूप से कामकाज नहीं हो पा रहा है. कई सरकारी विभाग और एजेंसियां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कांग्रेस के बीच बजट को लेकर जारी गतिरोध के कारण सप्ताहांत में बंद रहे. बुधवार (26 दिसंबर) को पहला पूरा कामकाजी दिन रहा लेकिन इस गतिरोध का कोई अंत नहीं दिखाई दे रहा है.

सप्ताहांत में सरकारी कामकाज नहीं हुआ और फिर क्रिसमस की छुट्टियां पड़ गई. बंद की शुरूआत गत शुक्रवार को आधी रात से हुई थी. 

ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि सरकार के बंद हुए विभाग तब तक ऐसे ही रहेंगे जब तक डेमोक्रेट सांसद अपराधी तत्वों को रोकने के लिए अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार लगाने की सहमति नहीं जता देते. उन्होंने कहा कि जब तक वास्तविक दीवार नहीं बन जाती, तब तक वह इसे कुछ और नाम देने को तैयार हैं.