उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने छात्रों को दी यह बड़ी नसीहत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने कहा है कि छात्रों को छात्र धर्म का पालन करना चाहिये। छात्र धर्म का आशय है कि वह मनोयोग एवं मेहनत से अध्ययन करे, साथ ही व्यक्तित्व विकास व शारीरिक स्वास्थ को बनाये रखें जिसके लिये उन्हें अपनी रूचि के खेल एवं व्यायाम करते रहना चाहियें। जीवन में आगे बढ़ने के लिये किताबी ज्ञान के साथ ही अनुभव और शारीरिक एवं बौद्धिक विकास दोनों आवश्यक हैं। 

राज्यपाल सोमवार को श्री कृष्णा कालेज में अन्नपूर्णा सेवा संस्थान के रजत जयंती समारोह व छात्र अलकरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास पर जोर देते हुये कहा कि वह पढ़ने के साथ ही व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान दें। श्री नाईक ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं ने अच्छी प्रगति की है। छात्राएं उल्लेखनीय प्रगति हासिल करने में छात्रों से आगे आगे निकल रही है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में विश्व विद्यालयों में प्रति वर्ष नियमित रूप से दीक्षान्त समारोह हो रहे हैं। प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र है में आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा तथा व्यवसाय में उल्लेखनीय योगदान करने वाले तथा परीक्षाओं में उल्लेखनीय अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यपाल ने दीप प्रज्जवलित किया सीतापुर जिला पवित्र भूमि है। जिसका रिस्ता नैमिषारण्य तीर्थ से जुड़ा है।