कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

जिला कारागार में आज सुबह एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने आनन-फानन में कैदी को प्राथमिक उपचार देकर उसे जिला अस्पताल रवाना किया किंतु रास्ते मे ही कैदी की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। मामला जिला कारागार का हैं। यहां पिसावां थाना क्षेत्र के निवासी मिश्री लाल अपने बेटे और पत्नी के साथ 25 मई को दहेज हत्या के आरोप में पिसावां पुलिस द्वारा जेल भेजे गए हैं। लाइन में लगे कैदी के बेहोश होते ही जेल प्रशासन ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और उसकी हालत बिगड़ी देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया किंतु रास्ते मे ही कैदी मिश्री लाल की मौत हो गयी।