
अलीगढ़ में क्रिसमस डे से ठीक पहले अखिल भारत हिंदू महासभा ने किया ऐलान, कॉन्वेंट स्कूलों में हिंदू बच्चों पर क्रिसमस डे मनाने का दबाव डाला तो करेंगे विरोध, किसी भी व्यक्ति या बच्चे पर धर्म विशेष के त्यौहार मनाने को बाध्य करना कानूनन जुर्म है, क्रिसमस डे के दिन मनाएंगे तुलसी दिवस, तुलसी पौधा वितरण कर करेंगे तुलसी पूजन।
अखिल भारत हिंदूू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडे ने कहा किसी भी कान्वेंट स्कूल में अगर बच्चों और परिजनों द्वारा क्रिसमस डे मनाने या उससे संबंधित पूजा की सामग्री खरीद कर लाने को अगर बाध्य किया गया तो अखिल भारत हिंदूू महासभा उसका विरोध करते हुए कानूनी कार्रवाई कराएगी, वहीं 25 दिसंबर क्रिसमस डे के दिन अखिल भारत हिंदूू महासभा तुलसी दिवस के रूप में मनाते हुए हजारों तुलसी पौधा वितरण करेंगे और तुलसी पूजन भी कराएंगे आगे कहा कि क्रिसमस डे पर जिस पौधे की पूजा अर्चना की जाती है वह ना तो सुगंधित होता है और ना ही उस पर कोई फल फूल आते हैं जबकि तुलसी के पौधे में तमाम तरह के गुण पाए जाते हैं।