इन वास्तुटिप्स को ध्यान में रखकर दीवार पर लटकाएं साल 2019 का कैलेंडर

नया साल जल्द ही आने वाला है, साल 2019 की शुरूआत होते ही 2018 का कैलेंडर पुराना हो जाएगा और नया कैलेंडर दीवार पर लटकाया जाएगा। आपको बता दें कि दीवार पर कैलेंडर को लटकाते समय कुछ खास वास्तुटिप्स को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। ये वास्तुटिप्स कौनसे हैं आइए आपको बताते हैं इनके बारे में ………..

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में पूरे साल सुख और शांति बनी रहे तो घर की उत्तर, पूर्व और पश्चिम दिशा में नए साल का कैलेंडर लगाएं। वास्तुशास्त्र के अनुसार इन दिशाओं में कैलेंडर लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार नया कैलेंडर घर की दक्षिण दिशा में नहीं लटकाना चाहिए क्योंकि अगर इस दिशा में कैलेंडर लगाया जाए तो घर की सुख-समृद्धि में कमी आती है।

नया कैलेंडर दीवार पर लगाते समय ये ध्यान में रखें कि उसमें किसी जानवर की या उदासी भरी तस्वीर न हो क्योंकि इस तरह के कैलेंडर को वास्तु में सही नहीं माना जाता है और इस तरह के कैलेंडर लगाने से घर में वास्तुदोष उत्पन्न होता है जो अनेक परेशानियों का कारण बनता है।  

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे दरवाजे के आगे या पीछे कैलेंडर लटका लेते हैं आपको बता दें कि ऐसा करना वास्तुशास्त्र में सही नहीं माना जाता है और इससे परिवार के सदस्यों की आयु कम होती है। इसी कारण दरवाजे पर नए साल का कैलेंडर लगाने से बचें।