
महिलाओं को ईश्वर ने बेहद खास तरीके से बनाया है। तभी उनमें जो बातें हैं उससे वे कभी परेशान हो जाती हैं तो कभी अपने आप पर गर्व महसूस करती हैं। आप सभी जानते हैं कि महिलाओं में मासिक धर्म होता है। इसे डॉक्टर्स एक सामान्य प्रक्रिया मानते हैं तो धार्मिक गुरू इसे स्त्री की कमजोरी।मासिक धर्म यानी कि पीरियड्स महिलाओं के लिए एक ऐसी समस्या है, जो उन्हें हर माह होती है।
इस समस्या को लेकर अक्सर महिलाओं के मन में ये सवाल उठता होगा कि यह समस्या उन्हें ही क्यों भुगतनी पड़ती है? आखिर इसकी वजह क्या है? तो इसका जवाब दिया गया है भागवतपुराण में, जिसमे ये बताया गया है कि स्त्रियों को असल में मासिक धर्म क्यों होता है।दरअसल धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसे इंद्र देव द्वारा दिए गए श्राप को माना जाता है। अब जिज्ञासा यह उठती है कि इस श्राप को देने का कारण क्या था।
1) पाप के बदले सभी को वरदान
पेड़ को कभी भी अपने आप को जीवित करने का वरदान मिला। पानी को किसी भी वस्तु को स्वच्छ करने का अधिकार मिला।
2) पृथ्वी को सभी चोटें अपने आप भरने का वरदान मिला
अंत में स्त्री को वरदान मिला कि वह पुरुषों की अपेक्षा काम यानी शारीरिक संबंध का आनन्द दोगुना ले पाएंगी। लेकिन ब्रह्म हत्या के पाप के तौर पर मासिक धर्म का कष्ट झेलेंगी।