Chhattisgarh : CM भूपेश बघेल के पड़ोसी होंगे रमन सिंह, इस मंत्री का मिला बंगला

रायपुर । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अब वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पड़ोसी होंगे। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रमन सिंह को पूर्व पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर का बंगला आवंटित किया गया है।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

सूत्रों के मुताबिक रमन सिंह अजय चंद्राकर के बंगले के स्थान पर मंत्री राजेश मूणत वाला बंगला चाहते थे, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से उन्हें मुख्यमंत्री के बंगले के पास वाला बंगला आवंटित किया गया। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने फिलहाल अपना पुराना बंगला खाली नहीं किया है। जल्द ही वे नए बंगले में शिफ्ट हो सकते हैं।