
सूखे फल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं, ये हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होने देते हैं। इनके सेवन से व्यक्ति को पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन, फाइबर, वसा और प्रोटीन आदि सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं जो व्यक्ति को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। आइए जानते हैं सूखे मेवों का सेवन करने से स्वास्थ्य को और क्या – क्या लाभ होते हैं……..
सूखे मेवों का सेवन करने से व्यक्ति की पाचन क्रिया सही रहती है, इनमें ताजा फलों की अपेक्षा फाइबर अधिक होता है जो पाचन तंत्र को सही रखता है।
सूखे फलों में वसा नहीं होती है इसी कारण इनका सेवन करने से व्यक्ति मोटापे का शिकार नहीं होता है। वहीं इनमें भरपूर मात्रा में कैलोरी होती है जो शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होने देती है।
सूखे फलों का पानी सूख जाता है, जिससे इनके पोषक तत्व इन्हीं में बने रहते हैं। खुबानी, किशमिश और अंजीर जैसे सूखे फल में बीटा कैरोटीन, विटामिन ई, नियासिन, लौह, मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम की उच्च मात्रा होती है।
सूखे फलों में अच्छे कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि, खराब कोलेस्ट्रॉल में कमी, रक्तचाप को बनाए रखना, रक्त शर्करा नियंत्रण, थायराइड नियंत्रण, हृदय कार्य में सुधार, त्वचा के स्वास्थ्य, कैंसर से लड़ने वाले गुण, हड्डी के स्वास्थ्य में सुधार, बेहतर दृष्टि, पाचन को आसान बनाना जैसे गुण पाए जाते हैं।