चेहरे पर निखार लाने के लिए ऐसे करें नारियल पानी का इस्तेमाल

नारियल पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, कुछ लोग तो स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन नारियल पानी का सेवन करते हैं। नारियल पानी में मौजूद विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रैशर को कंट्रोल रखता ​है और इसके सेवन से खून साफ होता है। स्वास्थ्य के साथ ही चेहरे की खूबसूरती को निखारने में भी नारियल पानी अपना योगदान देता है। आप सोच रहे होंगे कि नारियल पानी से कैसे अपने चेहरे को निखार सकते हैं तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में………

नारियल पानी को घरेलू ब्यूटी प्रोडक्ट कहा जा सकता है, जो लोग प्रतिदिन नारियल पानी से अपना चेहरा धोते हैं उनका चेहरा चमकता हुआ रहता है, आपको बता दें कि जिसके चेहरे पर दाग – धब्बे हों उसे नारियल के पानी से चेहरा धोने से लाभ होता है। नारियल पानी से चेहरा धोने से चेहरे के दाग – धब्बे दूर होते हैं और चेहरे पर निखार आता है।  

आंखों के नीचे काले घेरे होने पर कॉटन को नारियल पानी में डुबोकर काले घेरों पर लगाएं, इससे आंखों के नीचे के डार्क सर्कल दूर होते हैं। 

जिन लोगों की ऑयली स्किन है और इसी कारण उनके चेहरे पर मुंहासे रहते हैं उन्हें नारियल पानी से मुंह धोने से लाभ होता है। 

अगर धूप के कारण आपके चेह​रे की रंगत चली गई है तो नारियल पानी से चेहरा धोएं, इससे चेहरा गोरा होता है।