ऐसी महिला से विवाह करने पर खुल जाती है पुरुषों की किस्मत

कुछ स्त्रियों को बहुत ही लकी माना जाता है और ये माना जाता है कि ये पुरूष की किस्मत के दरवाजे खोल देती हैं। समुद्रशास्त्र में स्त्रियों को लेकर कुछ खास तथ्य बताए गए हैं जिनसे ये पता चलता है कि कौनसी स्त्री बहुत ही भाग्यशाली होती है, हम आपको यहां महिलाओं के कुछ खास अंगों के बारे में बता रहे हैं जिनका लंबा होना शुभ माना जाता है, आइए जातने हैं इसके बारे में …..

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के बाल लंबे और घने होते हैं उन्हें बहुत ही किस्मतवाली माना जाता है। ऐसी महिलाएं अपने पति के लिए लकी होती हैं।

समुद्रशास्त्र के अनुसार लंबे पैर वाली महिलाएं भी बहुत ही भाग्यशाली होती हैं, ऐसी महिलाओं को कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।

आपने देखा होगा कि कुछ महिलाओं के हाथ अन्य की अपेक्षा लंबे होते हैं, जिन महिलाओं के हाथ लंबे होते हैं वे खुद तो किस्मत की धनी होती ही हैं इसके साथ ही जिस घर में इनका विवाह होता है वहां भी धन-संपदा की कमी नहीं होती है।