घर में नहीं रखनी चाहिए भगवान की ये मूर्तियां, धन आगमन के स्रोत हो जाते हैं बंद

भगवान की कोई भी मूर्ति घर में रखी जा सकती है, लेकिन कुछ मूर्तियां ऐसी होती हैं जिन्हें घर में रखना सही नहीं माना जाता है। ये माना जाता है कि अगर भगवान की इन मूर्तियों को घर में रखा जाए तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और इससे घर के सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी के साथ इन मूर्तियों को घर में रखने से धन आगमन के स्रोत भी बंद हो जाते हैं जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है। आखिर वो कौनसी मूर्तियां हैं जिन्हें घर में नहीं रखना चाहिए आइए आपको बताते हैं इसके बारे में  ………………

भगवान शिव की सभी प्रकार की मूर्तियों को घर में रखा जा सकता है लेकिन उनके नटराज स्वरूप की मूर्ति को घर में रखना सही नहीं माना जाता है। ये भगवान शिव के रोद्र रूप का प्रतीक है इसी कारण ये माना जाता है कि अगर ये मूर्ति घर में रखी जाए तो घर के सदस्यों में झगड़ा होने लगता है।  

वास्तुशास्त्र के अनुसार देवी काली की प्रतिमा घर में लाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। इसी कारण देवी काली की प्रतिमा को घर में रखना सही नहीं माना जाता है। 

इसी के साथ घर में किसी भी देवी – देवता की टूटी मूर्तियां और पुरानी हो चुकी तस्वीरें नहीं होनी चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता आती है और आमदनी के स्रोत कम होने लगते हैं। जिससे व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।