एक ऐसा न्यूड रेस्टोरेंट, जहां केवल न्यूड होकर ही जा सकते है लोग

लंदन में पहली बार खुलने वाला यह रेस्टोरेंट अपने मेहमानों को नेकेड डाइनिंग अलाऊ करता है। हैरानी करने वाली बात यह है कि इस अनुभव को लेने के लिए वेटिंग लिस्‍ट में अभी लगभग 9 हजार लोग इच्छुक हैं। रेस्‍टोरेंट ‘बुनियाद’ ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि डाइनर्स आधुनिक जीवन के जाल से परे शुरुआत का दौरा कर पाएंगे जहां सबकुछ ताजा और स्‍वतंत्र था। यहां ताजी सामग्रियों के साथ प्राकृतिक अनुभव पर ध्‍यान केंद्रित करते हुए और बिना किसी आर्टिफ‍िशल फ्लेवर या केमिकल के यहां चीजें पेश होंगी।

लंदन के इस रेस्‍टोरेंट में दो सेक्‍शन होंगे एक नेकेड डाइनर्स के लिए जिसे रेस्‍टोरेंट ‘प्‍योर’ संदर्भ में लेता है और दूसरा आम रेस्‍टोरेंट की तरह होगा। जहां तक फूड की बात है तो मेहमानों को हैंडमेड क्‍ले क्रॉकरी और एडिबल कटलरी में लकड़ी पर पकाया भोजन सर्व किया जाएगा। नेचुरल थीम होने के कारण वहां कैंडल लाइट की कैनोपी होगी, बैम्‍बू से जगहों को विभाजित किया जाएगा। और मिली जानकारी के अनुसार यहां यह नहीं मेंशन किया गया है कि स्‍टाफ भी न्‍यूड होगा या नहीं।