एथेंस: यूनानी टीवी स्टेशन स्काई के बाहर धमाका, बाल-बाल बचे कर्मचारी…

यूनानी टेलीविजन स्टेशन स्काई के बाहर हुए भीषण विस्फोट से भारी नुकसान हुआ है, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

धमाके की तत्काल किसी ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है।

सशस्त्र घोर वामपंथी और अराजकतावादी संगठन पूर्व में समाचार पत्र के कार्यालयों पर हमले कर चुके हैं।