
सिधौली -सीतापुर: स्थानिय तहसील अंतर्गत थाना संधना क्षेत्र मे शुक्रवार को बीती रात विद्युत विभाग अधिक्षण अभियंता सीतापुर को उस समय महंगा पडा जब वह शराब पीकर अपनी अनियंत्रित कार लिए सिधौली से मिश्रिख की तरफ जारहे थे कोनीघाट पुल पार ही किया था कि थाना अध्यक्ष ने अपने हमराहियों के साथ वाहन चेकिंग के दौरान गाडी को दौडा कर पकडा और पुलिस ने शराब मे धुत देखकर अधिक्षण अभियंता नरेंद्र प्रताप सिंह को पकड़ कर हवालात दिखा दी.
सिधौली से मिश्रिख की तरफ जारहे अधिक्षण अभियंता सीतापुर की कार कोनीघाट पुल पर मध्यरात्रि मे चेकिंग लगाए थाना प्रभारी धर्मराज उपाध्याय ने मिश्रिख की तरफ जा रही संदिग्ध कार up 32 k 6367 को रोका तो उसे संजय सिंह नामका व्यक्ति चला रहा था साथ मे बैठे व्यक्ति ने नशे की हालत मे अपना नाम नरेंद्र प्रताप सिंह बताते हुए कहा कि मै अधिक्षण अभियंता सीतापुर हूँ पुलिस की क्या हैसियत जो मेरी गाडी रोके और अनाप शनाप कहने लगे जिसपर थाना प्रभारी ने आई पीसी 290 मे गिरफ्तार कर डाक्टरी परिक्षण हेतु भेज दिया फर्द पर हस्ताक्षर करने से मना करते हुए दी हुई नकल को फाड़ दिया सुबह अधिक्षण अभियंता सीतापुर को निजी मुचलके पर संधना पुलिस द्वारा छोड़ा गया.
