स्कूली छात्रा की सड़क हादसे में मौत, तोड़फोड़-पथराव-पुलिस की लेपर्ड में लगाई आग।

अलीगढ़ में माँ के साथ स्कूल जा रही छात्रा को टेंकर ने रौंदा, मौके पर हुई छात्रा की मौत, हादसे से गुस्साए लोगों ने लगाया अलीगढ़-दिल्ली जीटी रोड पर जाम, आक्रोशित लोगों ने की गाड़ियों में तोड़फोड़-पथराव, पुलिस लैपर्ड को किया आग के हवाले, मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस फ़ोर्स, बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सूतमिल चौराहे की घटना।

जानकारी के मुताविक अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के सूतमिल चौराहे के पास उस वक्त आगजनी-पथराव और बवाल हो गया, जब थाना क्वार्सी इलाके के सुरेंद्र नगर निवासी रीना उपाध्याय नाम की गगन पब्लिक स्कूल में कार्यरत महिला टीचर अपनी बेटी करीब 8 वर्षीय वंशिका और करीब 5 वर्षीय बेटे को लेकर स्कूटी से स्कूल जा रही थी, वह जैसे ही थाना बन्नादेवी इलाका स्थित सुतमिल चौराहे के निकट पहुंची तो सामने से आ रहे अनियंत्रित टैंकर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें छात्रा वंशिका सड़क पर गिर गई, और उसी टैंकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गई, इस हादसे में वंशिका की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे के बाद मौके पर आसपास की भीड़ एकत्रित हो गई और सड़क पर जाम लगा दिया हादसे की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस की लेपर्ड ने लोगों को शांत करा कर घटनास्थल से ट्रक को हटाने की कोशिश की तो मौके पर एकत्रित भीड़ और भी आकर्षित हो गई और जाम में खड़े वाहनों मैं तोड़फोड़ पथराव शुरू कर दिया, इधर पुलिस की लेपर्ड को भी आग के हवाले कर दिया, आक्रोशित लोगों द्वारा बवाल की सूचना पर आसपास के कई थाना के पुलिस फोर्स समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को काबू में करते हुए बमुश्किल लोगों को शांत करा कर जाम खुलवाया, मौके पर पहुंचे एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि हादसा सड़क के छोटे होने और पानी भरने के कारण हुआ है, जल्द ही इसमें सुधार लाया जाएगा,,, तो वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां अक्सर नो एंट्री में भी पुलिस भारी वाहनों की एंट्री करा देती है जबकि वह समय बच्चों के स्कूल जाने का होता है।