
सिधौली-सीतापुर: स्थानीय तहसील अन्तर्गत विकास खंड कसमंडा के ग्राम पंचायत रेवरी के प्राथमिक विद्यालय सरांय में बडी बडी दरारों के चलते एवं अधिकारियों द्वारा विद्यालय भवन में बच्चों को न बिठालने के दिए गए आदेश के चलते बच्चे खुले में बैठकर पढने के लिए मजबूर.
वर्ष 2011-012 में निर्मित हुआ यह विद्यालय जबसे बना है चर्चाओं में रहा है बनने के एक साल में ही इस विद्यालय की दीवारों में बडी बडी दरारें हो गई कई बार शिकायत के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्माण संबंधी कार्य की सक्षम अधिकारियों द्वारा 28 अक्टूबर 015 को तत्कालीन ए बी एस ए संतोषी राणा ने बच्चों को स्कूल में बिठालने के लिए मना कर दिया था तबसे बच्चे बाहर बैठ कर विद्या अध्ययन करते हैं विद्यालय में 156 छात्र व प्रधानाध्यापिका पिंकी शर्मा समेत तीन अध्यापक हैं जो बच्चों को बाहर ही बिठाल कर पढाती है।प्रधानाध्यापिका जी का कहना है कि समय समय पर वास्तुस्थिति से अधिकारियों को अवगत कराया जाता रहा है । विद्यालय में अभिभावक बहुत डरते डरते बच्चों को भेजते हैं कि कब इमारत गिर जाए।ग्रामीणों को कहना है कि प्रशासन इस विषय में कोई रुचि नहीं ले रहा है और कभी भी बडी दुर्घटना हो सकती है.