बेखौफ बदमाशों ने चौकीदार की हत्या कर की लूटपाट

सिधौली-सीतापुर: स्थानीय तहसील अन्तर्गत थाना अटरिया क्षेत्र में गुरुवार को बीती रात कस्बे में बेखौफ बदमाश हाइवे किनारे स्थित मिश्रा ट्रेडर्स की दुकान में सो रहे चौकीदार की हत्या कर बोरी में भरी पच्चीस  हजार  की रेजकारी  नकदी व सामान उठा ले  गये घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक एल आर देव ने तत्काल घटना के अनावरण करने के आदेश दिए हैं मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में चार लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है.

अटरिया कस्बे में लखनऊ सीतापुर हाइवे किनारे अटरिया निवासी हरेराम मिश्रा की मिश्रा ट्रेडर्स के मार्केट में साईकल व किराने की होलसेल की दुकान है। बीती रात इन दुकानों की रखवाली के लिये कस्बा निवासी देशराज 50 पुत्र परमेश्वर सो रहा था रात के किसी पहर बेखौफ बदमाशों ने धावा बोल किराने की दुकान का शटर तोड़ दिया अंदर घुस कर बदमाश  दुकान से 25 हजार की नकदी व 50 हजार की कीमत का बादाम ,देशी घी इत्यादि उठा ले गये विरोध करने पर चौकीदार को चारपाई से बांध कर पिटाई कर व मुँह में कपड़ा ठूस कर हत्या कर दी.


गुरुवार को प्रात:  10 बजे दुकानदार अपनी दुकाने खोलने पहुचे तब घटना का पता चला बदमाश  दुकान से 25 हजार की नकदी व 50 हजार की कीमत का बादाम ,देशी घी इत्यादि उठा ले गये/
घटना की सूचना पाकर उपजिलाधिकारी सिधौली ए आर फारूकी , पुलिस क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह , इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुँचे आस पास के ग्रामीण भी एकत्र हो गये हाइवे के किनारे घटित हत्या व लूटपाट की घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो गयेऔर गरीब को आर्थिक सहायता को लेकर शव को उठाने से रोकने का प्रयास किया गया और ग्रामीणों ने मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे.

अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह के समझाने पर  ग्रामीणों ने  मृतक का शव पुलिस को पोस्टमार्टम हेतु ले जाने दिया मौके पर डॉग स्क्वॉड भी बुलाया गया.

पुलिस ने  मृतका की पत्नी रामादेवी की तहरीर पर अशोक मिश्र निवासी अटरिया व रामनरेश  निवासी देवरिया मजरा अटरिया व श्याम सैनी निवासी  बनौगा अटरिया व दिनेश निवासी अटरिया  पर हत्या पर संदेह व्यक्त करते नामजद तहरीर दी है पुलिस ने हत्या व चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है  घटना स्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक एल आर  देव ने किया और तत्काल घटना के अनावरण  करने का आदेश दिया.