नहीं सुलझी पूर्व आईजी की बेटी की सुसाइड की गुत्थी, सामने आई सगाई की तस्वीर

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को पूर्व आईजी की बेटी डॉ.स्निगधा ने छत से कूद कर अपनी जान दे दी थी. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है और घटना की खबर फैलते ही इलाके में सन्नाटा छा गया. 

स्निगधा की सगाई के दिन की तस्वीर भी सामने आई है जिसमें वो अपने होने वाले पति के साथ भी नजर आ रही हैं. हालांकि अभी तक स्निगधा ने आत्महत्या क्यों की इसके बारे में किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है.

आपको बता दें कि स्निगझा की दो दिनों पहले ही सगाई हुई थी और सोमवार को शादी होने वाली थी. स्निगधा पेशे से डॉक्टर थी और पूर्व आईजी उमाशंकर सुधांशु की बेटी थी. 14वीं मंजिल से कूदने के बाद स्निगधा की मौके पर ही मौत हो गई.
घटनास्थल पर एसएसपी, सिटी एसपी और डीएम भी पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. यह मामला काफी हद तक संदिग्ध भी माना जा रहा है. युवती की सोमवार को किशनगंज के डीएम से शादी होने वाली थी. 

पुलिस ने स्निगधा के ड्राइवर और बिल्डिंग के गार्ड से भी पूछताछ की जिसमें पता चला कि वो पहले भी इस इलाके में छानबीन और रेकी करने आई थी.