बीजेपी के युवा नेताओं का शस्त्र प्रदर्शन आया सामने

बीजेपी के युवा नेताओं का शस्त्र प्रदर्शन आया सामने, फायरिंग का लुफ्त उठाते वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो में छत पर खड़े होकर जमकर की जा रही है फायरिंग, वीडियो में दिख रहे दोनों युवकों का नाम अंकित चौधरी और हरिओम चौधरी है, अंकित चौधरी इगलास तहसील से बीजेपी युवा मंडल का अध्यक्ष है, बताया जा रहा है शस्त्र लाइसेंस बनने के बाद की गई है यह हर्ष फायरिंग।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाल ही में शस्त्र लाइसेंस बनाने की रोक हटाए जाने के बाद अलीगढ़ के थाना इगलास इलाके से एक ऐसी वीडियो सामने आई है जिसमें क्षेत्र के बीजेपी युवा मंडल अध्यक्ष अंकित चौधरी और उसके मित्र हरिओम चौधरी छत पर खड़े होकर दे दना दन जमकर फायरिंग कर रहे हैं, इतना ही नहीं आसपास खड़े अन्य मित्रों के हाथों में भी तरह तरह की शस्त्र वीडियो में दिख रहे हैं, इन दोनों बीजेपी युवा नेताओं की फायरिंग करते हुए वीडियो यश शर्मा नाम के युवक की फेसबुक आईडी पर अपलोड की गई हैं।