
भारतीय श्रद्धालुओं का एक जत्था पाकिस्तान की यात्रा पर जा रहा है। जत्थे में 139 श्रद्धालु शामलि हैं। ये सभी पाकिस्तान के चकवाल जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध शिव मंदिर श्री कटास राज के दर्शन के लिए रवाना हुए।
सभी श्रद्धुालुओं को नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने वीजा जारी किया है। धार्मिक यात्रा में निकले ये श्रद्धालु यहां 9 से 15 दिसंबर मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे।’