पटना: पूर्व आईजी की बेटी ने किया सुसाइड, सोमवार को होनी थी शादी

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक युवती ने छत से कूद कर अपनी जान दे दी है. युवती ने चौदहवीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है और घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

आपको बता दें कि युवती की दो दिनों पहले ही सगाई हुई थी और सोमवार को शादी होने वाली थी. युवती का नाम शिंगधा था. शिंगधा पेशे से डॉक्टर थी और पूर्व आईजी उमाशंकर सुधांशु की बेटी थी. मौके पर ही युवती की मौत हो गई.

घटनास्थल पर एसएसपी, सिटी एसपी और डीएम भी पहुंची और मामले की जांच शुरू हो गई है. हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. यह मामला काफी हद तक संदिग्ध भी माना जा रहा है. युवती की सोमवार को किशनगंज के डीएम से शादी होने वाली थी. 

पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि यह मामला खुदकुशी का है या नहीं. इस मामले पर उदयगिरी अपार्टमेंट के गार्ड मुकेश ने जानकारी दी कि रजिस्टर में बिना एंट्री किए ही 12वें माले पर शिनिगद्धा गई थी और चौदहवीं मंजिल पर जाकर छलांग लगा दी.