
अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पर बुलंदशहर के स्याना में हुई हिंसा में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के परिजन पहुंचे, जहां अलीगढ़ पुलिस ने अपने एक दिन का वेतन कटवाकर 11 लाख रुपये की धनराशि देकर आर्थिक मदद की, इस मौके पर शहीद इंस्पेक्टर के दोनों बेटों के अलावा पत्नी साथ में मौजूद रहीं,,,जिनको एसएसपी, एसपी सिटी, देहात, क्राइम, तीनों शहरी सीओ ने मिलकर परिजनों को 11 लाख रुपये का चैक दिया.
शाहिद इंस्पेक्टर की पत्नी का गमगीन होकर रो रो कर बुरा हाल था, उनकी आंखों से बह रहे आंशू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं, मीडिया ने जब परिजनों से कुछ पूछना चाहा तो कुछ भी बोले बिना चले गए, वहीं एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि शाहिद इंस्पेक्टर सुबोध सिंह का अलीगढ़ जिले से गहरा नाता रहा है क्योंकि उनके कई साथी यहां तैनात रहे हैं, इस दुख की घड़ी में आगे भी परिजनों को जो भी परेशानी होगी अलीगढ़ पुलिस उनके सहयोग के लिए हमेश तैयार रहेगी ।