
अलीगढ़ बुलंदशहर बवाल के बाद बीजेपी विधायक हुए एक्टिव,कट्टी घर और अवैध कटान होने वाले क्षेत्रों में किया भ्रमण,कट्टी घरों से निकलने वाले रक्त मिश्रित पानी से आस पास हो रहा है वायु प्रदूषण और पीने का पानी दूषित –दलवीर सिंह,MLA,आसपास इलाकों से ग्रामीण पलायन करने को है मजबूर –दलवीर सिंह,MLA,कट्टी घरों के कारण अलीगढ़ में भी बुलंदशहर जैसे माहौल पैदा होने की जताई आशंका –दलवीर सिंह,MLA,स्कूली बच्चों की पीड़ा सुन प्रमुख सचिव से कि शिकायत जल्द से जल्द होगी कट्टी घरों के खिलाफ कार्रवाई m.l.a,बरौली विधानसभा बीजेपी विधायक दलवीर सिंह भ्रमण पर।
दरअसल बुलंदशहर के स्याना में हुए बवाल के बाद थाना अध्यक्ष सुबोध सिंह सहित एक युवक ने अपनी जान गवा दी थी ,उसी को देखते हुए मेहरावल के स्थानीय ग्रामीण की शिकायत पर ,बरौली से विधायक ठाकुर दलवीर सिंह निकल पड़े भ्रमण पर ,विधायक ने देखा कि स्लाटर हाउस के बराबर से गुजरने वाले नाले में लाल रंग का पानी बह रहा है, वह पानी मीट फैक्ट्री से सीधा पाइपों के जरिए नाले में बहाया जा रहा है, उस नाले से होने वाली फसल बहुत ही खराब पैदा हो रही है साथ ही जो पानी है वहां का वह भी जहरीला होता जा रहा है, उससे लोगों को बीमारियां पैदा होना ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है.
ग्रामीणों का कहना है यह हाल रहा तो 4 गांव के लोग पलायन करने को मजबूर होंगे ,जैसे ही mla स्लाटर हाउस से 10 कदम की दूरी पर बने प्राइमरी पाठशाला में पहुंचे तो, बच्चों ने रो रो कर अपनी पीड़ा सुनाई ,बच्चों ने बताया कि वह घर से जब स्कूल आते हैं तो बदबू की वजह से खाना भी नहीं खा पाते, बच्चों की पीड़ा सुनकर एमएलए दलबीर सिंह ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है, पत्र में मांग की है कि जल्द से जल्द बदबू की समस्या का समाधान किया जाए ,नहीं तो बुलंदशहर के स्याना जैसे घटना की भी विधायक ने आशंका जताई है