आमिर खान की ‘महाभारत’ में अब दीपिका पादुकोण नहीं बनेंगी द्रौपदी…?

 दीपिका पादुकोण अपनी शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. जहां हाल ही में फोर्ब्‍स इंडिया की लिस्‍ट में दीपिका सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली एक्‍टर्स की टॉप 5 में शामिल हुई हैं. तो वहीं दीपिका का कब्‍जा ऐशिया की सबसे सेक्‍सीएक्‍स्‍ट महिला के खिताब पर भी हो गया है. इन सारी खबरों के बीच अब दीपिका पादुकोण का नाम फिर से खबरों में है और करण है ‘महाभारत’. दरअसल आमिर खान ‘महाभारत’ पर फिल्‍मबनाने की तैयारी कर रहे हैं. लगभग 1000 करोड़ के बजट से बनने वाली यह फिल्‍म अब तक की बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्‍म होगी.

हाल ही में खबरें आई थीं कि इस फिल्‍म में फीमेल लीड के सबसे अहम किरदार द्रौपदी के लिए दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया गया है. लेकिन अब सामने आया है कि दीपिका ने इस अहम किरदार को रिजेक्‍ट कर दिया है. यानी आमिर खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को साथ देखने का इंतजार करने वाले फैंस को इस जोड़ी के लिए अभी और इंतजार करना होगा.