एएमयू में चिकन तले,,,,तेल में सब्जी-पूरी का नाश्ता बनाये जाने के विवाद ने पकड़ा तूल,,,!!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एसएस नार्थ डाइनिंग हॉल में चिकन तले तेल में गैर मुस्लिम छात्रों के लिए सब्जी-पूरी बनाकर खिलाये जाने वाले मामले को लेकर खड़ा हुआ विवाद थमने की बजह लगातार बढ़ते ही जा रहा है, क्योंकि इस विवाद में हिन्दुमहासभा ने एएमयू को चेतावनी देते हुए ईंट से ईंट बजाने की बात कह डाली, हिन्दू युवा वाहिनी ने एएमयू का पुतला दहन करते कूद चुके हैं,,,,तो वहीं एएमयू छात्र संघ के वाइस प्रेसिडेंट प्रत्याशी रहे सोनवीर ने राष्ट्रपति और एचआरडी मिनिस्ट्री को पत्र लिखकर शिकायत की है,,,,!! आपको बतादें इस मामले की पुष्टि एक ऑडियो बॉम्ब करता हुआ नजर आ रहा है,,,,!!!!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एसएस नॉर्थ हाल के डायनिंग हॉल में चिकन तले तेल में सब्जी-पुड़ी तलवा कर गैरमुस्लिम छात्रों को खिलाने को लेकर शाकाहारी छात्रों में गुस्सा है, छात्रों ने धर्म भ्रष्ट करने का आरोप भी लगाया है,,,,जिसको लेकर एएमयू छात्र संघ के वाइस प्रेसिडेंट प्रत्याशी रहे सोनवीर ने राष्ट्रपति और एचआरडी मिनिस्ट्री को पत्र लिखकर शिकायत की है,,,,वही कहा कि एएमयू इंतजामिया ठीक उसी तरह कार्य कर रही है,,,जैसे कि अंग्रेजों के शासन काल में कारतूस में चर्बी लगाकर हिंदुस्तानियों का धर्म भ्रष्ट किया था,,,उस वक्त मंगल पांडेय ने इसका विरोध किया था,,,,,!

इधर एएमयू हिंदू छात्रों के समर्थन में आते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा ने एएमयू को पत्र लिखकर आरोपी रसोइयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि एएमयू में लगातार गैर मुस्लिम वेजीटेरियन हिंदू छात्रों को चिकन तले तेल में शाकाहारी भोजन बनाकर खिला कर धर्म भ्रष्ट करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, यह उसी प्रकार कृत्य है जिस तरह अंग्रेजों के शासन काल में कारतूस में चर्बी लगाए जाना पकड़ा गया था जिसका मंगल पांडे ने विरोध किया था उसी तरह जल्द से जल्द कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो हिंदू महासभा एएमयू की ईट से ईट बजा देगी, इतना ही नहीं इस पूरे प्रकरण की शिकायत एचआरडी मिनिस्टर से भी लिखित में की जाएगी।

वहीं हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने थाना गाँधीपार्क इलाके के रामलीला ग्राउंड के सामने एएमयू का पुतला फूंक कर अपना विरोध व्यक्त किया, और कहा कि एएमयू द्वारा इस कृत्य के जरिए ग़ैरमुस्ल्लिम छात्रों का हिंदू धर्म भ्रष्ट करने का कार्य किया है,,,और एएमयू के खिलाफ कारवाई को लेकर योगी आदित्यनाथ से लेकर एचआरडी से शिकायत करने की बात कही,,,,!!