अमेरिकाः राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर जल्द फैसला ले सकती हैं कमला हैरिस

वाशिंगटन: भारतीय मूल की पहली अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस ने कहा है कि वह आने वाली छुट्टियों के दौरान इस बारे में फैसला करेंगी कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में किस्मत आजमाएं या नहीं. 54 साल की हैरिस ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में खड़ा होना या नहीं होना पूरी तरह परिवार का फैसला होगा.

हैरिस ने शनिवार को सैन फ्रांसिस्को में एक समारोह के दौरान एमएसएनबीसी के कार्यक्रम ‘मॉर्निंग जोए’ पर सह-प्रस्तोता माइका ब्रजेजिंस्की से कहा, ‘‘अंतत: यह परिवार का फैसला होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं छुट्टियों में अपने परिवार के साथ फैसला करुंगी.’’