
नाम, नंबर और रंगों की दुनिया अनोखी है। मानों तो विश्वास या फिर ना मानों तो कुछ नहीं। अंकों और अक्षरों के खेल में अंक ज्योतिष अलग तरह से काम करता है। अंक ज्योतिष मानते हैं कि मनुष्य के जीवन में अल्फाबेट का बहुत असर पड़ता है। जानकारों के मुताबिक नाम के पहले अक्षर का सीधा प्रभाव हमारे लाइफ स्टाइल पर पड़ता है। आइए आपको बताते हैं कि B अक्षर वाले लोगों की पर्सनालिटी कैसी होती है और यदि लोग आपके लाइफ पार्टनर होते हैं तो ये आपके प्रति कितने वफादार और आपसे कितने प्यार करने वाले होते हैं। 

लड़की हो या लड़का अगर नाम का पहला अक्षर B होता है, ऐसे लोग अपने जीवन में काफी संवेदनशील होते हैं और उनका स्वभाव बेहद क्यूट होता है। उनके जीवन में छोटी-छोटी बातों का असर ज्यादा पड़ता है। हालांकि ऐसे लोग दिल से लविंग और केयरिंग होते हैं और उन्हें लोगों के साथ मिल-जुलकर रहना अच्छा लगता है।
इस अक्षर से जिनका नाम शुरू होता है वे लोग अपनी छोटी-छोटी गलतियों से सबक लेकर अपने जीवन में एक नई शुरुआत करते हैं। पार्टनर लिए केयरिंग और रोमांटिक होते हैं। ऐसे लोग बाहरी खूबसूरती में ज्यादा भरोसा रखते हैं। लव मैरेंज करना पसंद करते हैं। ऐसे लोग थोड़े खर्चीले होते हैं और पैसे का लेन-देन तो करते ही हैं बल्कि खर्च करने में भी संकोच नहीं करते।
करियर की तरफ देखें तो ऐसे लोग सामाजिक कार्य या फिर देश की सेवा में अपनी करियर बनाते हैं। इन्हें लोगों की मदद करनी पसंद है। इन्हें प्रकृति से लगाव होता है। हालांकि ये स्वभाव से मूडी होते हैं। बोलते वक्त ध्यान नहीं रखते क्या बोलना है क्या नहीं। प्यार और परिवार को ज्यादा महत्व देते हैं।
बात करें इनकी दोस्ती कि तो इनके ज्यादा दोस्त नहीं होते, लेकिन जो भी होते हैं बहुत पक्के और गहरे होते हैं। ऐसे लोग मेहनत पर भरोसा करते हैं। अपने काम में जोखिम उठाना उनकी आदत होती है। ये लोग अपने काम को नए सिरे से शुरू कर उसमें सफलता पाने की चाह हमेशा रखते हैं। कभी भी किसी का बुरा नहीं चाहते।