लंच हो या डिनर हर एक के लिए बेस्ट है पालक पुलाव

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

चावल– 2कपपालक-200 ग्राम (धोए और कटे हुए), जीरा– 1 छोटा चम्मचअदरक– 1 छोटा चम्मचटमाटर– 2-3 (प्यूरी), हल्दी पाउडर– ½ छोटा चम्मचसांबर पाउडर– 1 छोटा चम्मचगरम मसाला पाउडर– 1 छोटा चम्मचघी या तेल– 2 बड़ा चम्मचनमक– स्वादानुसार

विधि :

सबसे पहले कढ़ाई में तेल गर्म करें। अब इसमें जीराअदरक डाल हल्का सा ब्राउन करें। फिर हल्दी और टमाटर डाल नरम होने तक पका लें। अब इसमें पालक और नमक डाल दें। जब पालक का पानी पूरी तरह सूख जाएं तो इसमें पके हुए चावलसांबर पाउडर और नमक मिला लें। आंच को मीडियम कर 2-3 मिनट और पका लें।
तैयार है आपका पालक पुलाव जिसे आप रायतासलाद और पापड़ के साथ खा सकते हैं।
आप चाहे तो इसमें सब्जियां भी डाल सकते हैं इससे पुलाव थोड़ा और रिच नज़र आएगा। मटर,बीन्सगोभीगाजर जैसी सब्जियों को पुलाव बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन अगर इनके साथ पुलाव बनाना है तो सब्जियों को कुछ देर गर्म पानी में उबाल लें या फिर कढ़ाई में कुछ देर फ्राई कर लें। वरना ये कच्ची रहेंगी।