स्वछता मिशन को लेकर लाभार्थियों की जांच में गए एडीओ ने एक लाभार्थी को दिया धक्का, तो पत्नी ने ली सरकारी टीम की खबर

शौचालय की जांच में गयी बीडीओ और सरकारी कर्मियों ने एक लाभार्थी को दिया धक्का तो उसकी पत्नी ने ली जमकर सरकारी टीम की खबर

महत्वपूर्ण बिंदु –स्वछता मिशन को लेकर लाभार्थियों की जांच में गए एडीओ ने एक लाभार्थी को धक्का दिया उसके जमीन पर गिरने से पत्नी हुई हमलावार

लाभार्थी की पत्नी ने सरकारी टीम को चप्पल लेकर दौड़ाया और जमकर अभद्र भाषा में बाते

सरकारी टीम ने ही बनाये गांव में घटना के वीडियो ,झगडे की शुरवात से सारे वीडियो हुए वायरल

सरकारी टीम ने की पुलिस में लाभार्थी के खिलाफ लिखित शिकायत

वयारल वीडियो जिसमे एडीओ धक्का देता हुआ ,उसके बाद लाभार्थी की पत्नी कई बार चप्पल लेकर हमलावर होती हुई ,गांव के लोग मना करते हुए ,सरकारी टीम से अभद्र भाषा में बात करती गुस्साई महिला ,घटना के बाद विकास खंड के लोग थाने पहुंचे हुए ,पुलिस थाने के बाहर खड़े हुए

उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले में स्वछता मिशन के अंतर्गत एक ग्रामीण इलाके में शौचालय की जांच में गयी महिला बीडीओ ,एडीओ और सरकारी कर्मियों पर एक लाभार्थी ने कुछ आरोप लगाए तो एडीओ ने लाभार्थी को धक्का दे दिया। जिसके बाद लाभार्थी की पत्नी सरकारी टीम पर इस कदर हमलावार हुई की पूरी की पूरी टीम किसी तरह हमलावार महिला के सामने से भागती नजर आई। गांव में हुई घटना का वीडियो भी सरकारी टीम ने बनाया जो वायरल हुआ है। फिलहाल बीडीओ ने लाभार्थी और उसकी पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज़ कराई है।