खाने का स्वाद बढ़ाएगा मखाने का ये टेस्टी रायता

रायते का कोई अलग और नया स्वाद आजमाना है तो फटाफट तैयार करें मखाने का रायता

सामग्री

दही- 1 कप
मखाना- 1/2 कप
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- चुटकी भर
बारीक कटी धनिया पत्ती- 2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
घी- 1 चम्मच

विधि
एक पैन में घी गर्म करें और मखाने को सुनहरा होने तक भून लें। एक बरतन में दही, सभी मसाले और नमक डालें व अच्छी तरह से फेंटें। भुना हुआ मखाना दही वाले मिश्रण में डालकर मिलाएं। धनिया पत्ती से सजा कर सर्व करें।