वाहन चेकिंग के नाम पर एएसपी/सीओ टीम का आतंक, एबीवीपी कार्यकर्ता और पुलिस में जमकर हुई नौक-झौंक

अलीगढ़ के थाना गाँधीपार्क इलाके के अचल तालाब पर वाहन चैकिंग के दौरान एएसपी/सीओ द्वितीय की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सचिव के बीच हुई नोक झोंक, पुलिस ने जोर जबरदस्ती एवीवीपी प्रदेश सचिव को उठाकर डाला जीप में, एवीवीपी कार्यकर्ताओं ने वाहन चैकिंग के दौरान दुपहिया वाहन चालकों को पुलिस द्वारा परेशान करने का लगाया आरोप, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर एबीवीपी के कार्यालय में तोड़फोड़ करने के लगाए आरोप.

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने रोड को 4 घंटे जामकर बैठे रहे धरने पर, एएसपी पर कार्यवाही की मांग कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला, मौके पर पहुंचे एसपी देहात को एबीवीपी कार्यकर्ताओं का झेलना पड़ा आक्रोश, मौके पर मौजूद चार सीओ व अन्य पुलिस कर्मियों एसपी देहात मणिलाल पाटीदार को बचाया, सूचना पर पहुंचे डीएम ने आरोपी सिपाही को किया सस्पेंड, एएसपी समेत अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ अगले 24 घण्टे की जांच के बाद होगी कार्यवाही।

दरअसल आपको बता दें हाल ही में एसएसपी अजय साहनी द्वारा बढ़ते अपराध को रोकने के ख्याल से कई सीओ और अन्य पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए थे जिनमें से गभाना से आए एसएसपी/सीओ नीरज जादौन को सीओ द्वितीय का चार्ज मिल गया, जिन्होंने चार्ज संभालने के 2 दिन बाद एक्शन प्लान शुरू कर दिया और यातायात माह को दृष्टिकोण रखते हुए वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया, लेकिन यहां वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस की मनमर्जी गुंडागर्दी नजर आई, क्योंकि जो वीडियो सामने आई है उसमें साफ तौर से दिख रहा है कि पुलिसकर्मी रोड पर चल रहे हैं और जिस किसी का भी दो पहिया वाहन दिख रहा है उसके वाहन में से चाबी निकालकर आगे बढ़ते चले जा रहे हैं,,,, इसी बीच किसी एबीवीपी कार्यकर्ता की बाइक की चाबी इन पुलिसकर्मियों में से बालियान नाम के एक सिपाही ने निकाल ली, जिसके बाद उसने अपना परिचय देते हुए वाहन की चाबी मांगी तो उसके साथ अभद्रता कर दी गई, एबीवीपी कार्यकर्ता के साथ अभद्रता की बात सुनकर मौके पर अन्य कार्यकर्ता भी पहुंच गए, जहां सभी को पकड़ कर पुलिस द्वारा गाड़ी में डाल लिया गया,

इसका विरोध किया गया तो एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बताए अनुसार उनके कार्यालय में भी पुलिसकर्मियों द्वारा तोड़फोड़ की गई यह सब घटना बीतते बीतते मौके पर दर्जनों अन्य कार्यकर्ता भी एकत्रित हो गए और एएसपी नीरज जादौन की गाड़ी के आगे धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, देखते ही देखते मौके पर शहर विधायक संजीव राजा समेत बीजेपी के तमाम नेतागण मौके पर पहुंच गए और वह भी धरने पर बैठ गए, इस बीच पुलिस से सभी की जमकर नोकझोंक भी हुई, नीरज जादौन और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन का पुतला भी दहन कर डाला, हंगामे की सूचना बढ़ते देख मौके पर धीरे धीरे शहर के सभी थानों की पुलिस फोर्स 4 सीईओ पहुंच गए, इधर कुछ देर बाद एसपी सिटी की अनुपस्थिति में मौके पर पहुंचे एसपी देहात मणिलाल पाटीदार को एबीवीपी कार्यकर्ता व बीजेपी नेताओं का आक्रोष झेलने को मिला और जमकर धक्का-मुक्की हुई,,,

अब तक घटना को करीब 3 घंटे बीत चुके थे इसके बाद एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह और जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह पहुंच गए जिन्होंने विधायक व पीड़ित एबीवीपी कार्यकर्ताओं से वार्ता कर उनको कार्रवाई का आश्वासन देते हुए बताया कि आरोपी बालियान नाम के एक सिपाही को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है और एएसपी सीओ नीरज जादौन के हमराहों को लाइन हाजिर कर अगले 24 घंटे में एडीएम सिटी को जांच कर अग्रिम कार्रवाई के आदेश दिए हैं। और करीब चार घंटे तक चला हंगामा शांत होने के बाद जाम खुलवाकर सुचारू किया गया।