
अलीगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक-प्रिंट मीडिया ने एकत्रित होकर जिलाधिकारी कार्यलय में जताया आक्रोश, समाचार प्लस के सी ई ओ उमेश कुमार जी की गिरफ्तारी को लेकर पत्रकारों ने जताया आक्रोश, राष्ट्रपति महोदय के नाम दिया एसीएम को ज्ञापन, जल्द उमेश कुमार जी पर से नही हटाये मुकद्दमे तो उत्तराखण्ड सरकार के खिलाफ होगा उग्र प्रदर्शन,,,,
उत्तराखंड सरकार द्वारा समाचार प्लस के सीईओ उमेश शर्मा को पहले झूठे केसों में फंसा कर जेल भेज दिया गया उस केस के खिलाफ चैनल के मालिक में उत्तराखंड हाई कोर्ट में अपनी जमानत के लिए अर्जी लगाई जहां से उन्हें जमानत तो मिल गई वहीं उत्तराखंड सरकार को वह के प्रशासन को जब इस बात की जानकारी मिली की समाचार प्लस के मालिक को रिहा कर दिया गया है तो उस पर उत्तराखंड सरकार व प्रशासन ने घर आने से पहले ही एसआईटी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया जब इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो परिवार के लोग उन्हें ढूंढने लगे लेकिन सत्ता की हनक के आगे प्रशासन यह बताने को तैयार नहीं है कि उन्हें रखा कहां गया है इस घटना से पत्रकार जगत में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है
इसी कड़ी में आज अलीगढ़ के सभी पत्रकार साथियों ने मिलकर एसीएम रेनू सिंह को एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिया है जिस में पत्रकारों ने मांग की है कि यह लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है इस स्तंभ बोलने में लिखने का काम होता है पत्रकारों की आवाज को उत्तराखंड सरकार ध्यान से सुन ले आप पत्रकारों को दबाने और कुचलने का काम ना करें और जो हमारे पत्रकार साथी आपके द्वारा गायब कर दिए गए हैं उनको जल्द से जल्द रिहा करा जाए