अमृतसर आतंकी हमले पर बड़ा खुलासा, पंजाब का निकला एक हमलावर, सामने आया पाक कनेक्शन

अमृतसर के निरंकारी भवन में हुए बम धमाके को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने हमले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस को कुछ अहम जानकारी हाथ लगी है।  मंगलवार को पंजाब पुलिस ने 25 लोगों हिरासत में लिया था। इसके बाद पूछताछ में कई अहम जानकारी हासिल हुई हैं। जिससे केस क्रैक हो गया। पूरे मामले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इसमें सक्रिय थी।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए शख्स से अहम जानकारियां मिली थी। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी हमले के बाद मुख्य मार्ग को छोड़कर गांवों की तरफ निकले। इसे उन्हें आसान समझा। हालांकि इससे यह संकेत मिल गए कि आरोपी इलाके को अच्छे से जानते हैं। सीमावर्ती गंवों में भी छानबीन शुरु की गई। 

बता दें कि रविवार को पंजाब के अमृतसर के राजासांसी स्थित निरंकारी भवन में आतंकी हमला हुआ था। ग्रेनेड से धमाका किया गया था इसमें तीन लोगों की जान चली गई थी। वहीं 20 घायल हुए।  हमला बाइक पर सवार युवकों ने किया था। पंजाब सरकार ने तुरंत 5 लाख मुआवजे का एलान किया था। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने  हमले में मारे गए लोगों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया। घायलों का मुफ्त इलाज किए जाने की बात भी कही थी।