विद्यालय के प्रबंध कमेटी और विद्यालय की ओर से डॉ अखिलेश का भव्य स्वागत

स्थानीय तहसील मुख्यालय पर कस्बे के श्री गाँधी विद्यालय इंटर कॉलेज थाईलैंड के थानी इंटरनेशनल कालेज ऑफ हास्पिटेलिटी एंड टूरिज्म डिपार्टमेंट ऑफ होटल एंड टूरिज़्म बैंकाक के प्रोफेसर डॉ अखिलेश ने अपनी पत्नी के साथ पहुचे जहाँ पर विद्यालय के प्रबंध कमेटी और विद्यालय की ओर से उनका भव्य स्वागत किया

शैक्षिक भृमण को  आये मुख्य अतिथि  डॉ अखिलेश व उनकी धर्मपत्नी  का कॉलेज के उपप्रधानाचार्य माधवराम के द्वारा स्वागत  रश्मि त्रिवेदी के द्वारा माल्यार्पण किया और कॉलेज की छात्राओं ने चन्दन लगाकर स्वागत किया थाईलैंड में  उक्त कालेज को प्रथम रैंक का कॉलेज का दर्जा प्राप्त है  प्रोफ़ेसर डॉ0अखिलेश  ने विद्यालय की कक्षाओं में जाकर शिक्षण विधि व विज्ञान लाइब्रेरी व कम्प्यूटर क्लास का अवलोकन किया और शिक्षकों को छात्रों के साथ  सामंजस्य के साथ पढ़ाई के तरीके भी बताए   डॉ अखिलेश  ने कहा भारत वर्ष से उन्हें विशेष लगाव है वह चाहते हैं कि हमारे देश के युवा शिक्षा व अन्य क्षेत्र  में देश का नाम रोशन करें इसके लिए वह हर सम्भव मदद के लिए तैयार हैं कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता  राकेश पाण्डेय के द्वारा हुआ  इस अवसर पर  कॉलेज के प्रबंधक डॉ कमल कुमार जैन ने मुख्य अतिथि डॉ अखिलेश कुमार को प्रधानाचार्य डॉ के के शुक्ल ने उनकी धर्मपत्नी को अंगवस्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित  किया ।

 अनिल बलिदानी व अभिनव मिश्रके वाद्ययंत्रों पर छात्रा अदिति दीक्षित,वंशिका तिवारी, के द्वारा स्वागत गीत  मन की वीणा से….आपका  स्वागतम स्वागतम  गीत  किया गया इस अवसर कार्यालय अधीक्षक पंकज अवस्थी शिक्षक डी0के0 सिंह,अमित त्रिपाठी,रमेश,उमेश चौधरी,नीरज वर्मा,डी0 पी0 वर्मा,अनुज मिश्रा,डॉ0 सवितालाल हीरालाल,नवीन शर्मा,यश कुमार राठौर, माधवराम,रमाकांत शुक्ल, सुनील राव, मुख्तार,जागृत मिश्र अमित स्वप्निल, दीक्षित सहित समस्त स्टाफ व छात्र छात्राओं की मौजूदगी नजर आई