
बॉलीवुड फिल्म केदारनाथ से फिल्मी दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी शादी और डेट पर खुलकर बोलने को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में मसालेदार सवालों का जवाब देते हुए सारा ने कहा था कि वह एक्टर कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं. वहीं एक और रेडियो में शो में उन्होंने कार्तिक को अपना एड्रेस तक भेजने की बात कह दी थी. 
‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ के एक्टर कार्तिक आर्यन से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने शर्माते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता कि क्या कहना है लेकिन मुझे लगता है कि वह वास्तव में बहुत खूबसूरत हैं.’ सारा के साथ डेट के सवाल पर रिएक्शन देते हुए कार्तिक ने आगे कहा, ‘हां, मतलब कॉफी पीना चाहूंगा.’
बता दें कि यह एक्ट्रेस टीवी के चर्चित शो कॉफी विद करण के छठवें सीजन में अपने पिता सैफ अली खान के साथ नजर आईं, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ जुड़े कई खुलासे किए.
इसी बीच तपाक से सैफ ने कहा, अगर आपके पास पैसे हैं तो सारा को ले जा सकते हैं. इस पर सारा तुरंत सैफ से कहती हैं, ”आपको यह सब कहना बंद करना होगा. ये सब गलत है.” दरसअल, मनी की बात सैफ ने इसलिए कही, क्योंकि करण जौहर ने ही उनसे कहा था कि वे सारा के ब्वॉयफ्रेंड से मनी के बारे में सवाल कर सकते हैं.
बता दें कि सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म में उनको एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट देखा जाएगा. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इसी साल 7 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.