भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय का हश्र बुरा होगा: ओमप्रकाश राजभर

यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और योगी सरकार के कैबनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बीच तल्खियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के ओमप्रकाश राजभर को विचित्र सहयोगी पालने के जवाब में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी महेंद्र नाथ पांडेय पर तीखा जवाबी हमला किया है।

ओमप्रकाश राजभर 27 नवंबर को हरदोई में होने वाली रैली के सिलसिले में सण्डीला डाक बंगले पहुंचे योगी सरकार के कैबनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के विचित्र सहयोगी कहने पर तीखा जवाबी हमला करते हुए कहा कि ‘ऐसे सहयोगियों को क्यों पालते हैं इनकी हिम्मत हो तो हटा दें वह अपने आने वाले दिनों के विषय में सोचें महेंद्र पांडे का वह हश्र होगा जो अभी आपने देखा लक्ष्मीकांत बाजपेई जी का एक FIR कराने के लिए दरोगा के सामने हाथ जोड़कर गिड गिड़ा रहे थे जो फेसबुक और अखबार में समाचार आया वही हश्र महेंद्र नाथ पांडे का होगा। मंत्री ओमप्रकाश राजभर का यह बयान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के उस बयान के बाद आया जिसमे महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा था कि राजनीति में कुछ विचित्र सहयोगियों को पालना पड़ता है।

ओमप्रकाश राजभर यूपी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सुबह के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उन्नाव के विधायक ने बयान दिया था कि अभी बांदा के भारतीय जनता पार्टी के विधायक का बयान आया इलाहाबाद के सांसद का बयान आया कि वह दिन आने वाले हैं कि अभी तो प्रदेश अध्यक्ष धरने पर बैठ रहे हैं मुख्यमंत्री को भी धरना देना पड़ सकता है ऐसा बयान विधायक ने दिया था बांदा का विधायक बोला है कि प्रदेश में दो तरह के कानून चल रहे हैं एक तरफ माफिया गुंडा अवैध खनन जो कर रहे हैं उनके लिए अलग कानून जो गरीब कमजोर है उनके लिए अलग कानून सही बात कहिए तो मुकदमा के लिए उनके खिलाफ अगर लड़के तो आपके ऊपर मुकदमा हो जाएगा उनके खिलाफ सरकार काम नहीं कर रही है यह बांदा के विधायक का कहना अभी इलाहाबाद के सांसद गुप्ता जी का बयान हमने अखबार में पढ़ा की पिछली सरकारों से 4 गुना भ्रष्टाचार इस सरकार में बड़ा है जो बीजेपी के सांसद बोल रहे कल तक तो यही लोग कहते थे महेंद्र नाथ पांडे जी कहते थे भाजपा के नेता कहते थे ओमप्रकाश राजभर गलत अब कौन गलत है भाजपा गलत है कि हम गलत हैं।

ओमप्रकाश राजभर सीएम योगी आदित्यनाथ मजबूत या मजबूर मुख्यमंत्री के सवाल पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बंद लफ्जो में जवाब देते हुए कहा कि देखिए सही बात तो यह है कि मजबूत होते तो अपने बुद्धि विवेक से काम करते हैं तो सफल रहते लेकिन उनके ऊपर चाबुक ऊपर से लेकर नीचे तक जगह-जगह लगा हुआ है जिसकी वजह से चाहकर भी वह कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

ओमप्रकाश राजभर राममंदिर मुद्दे पर भाजपा नेताओं के लगातार आरहे बयानों पर पलटवार करते हुए मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि भाजपा को भगवान राम जब चुनाव आते हैं तब दिखाई देते हैं ओमप्रकाश राजभर को चुनाव रहे चाहे ना रहे देश में 60% लोग अशिक्षित हैं यह सर्वे आफ इंडिया की रिपोर्ट है 159000 प्राथमिक विद्यालय हैं जिनमें एक करोड़ 77लाख बच्चे पढ़ते हैं जो गरीबों के बच्चे हैं इन विद्यालय में एक भी नेता और अधिकारी का बच्चा नहीं है ना ही किसी अमीर आदमी का होता है इसमें सुधार कैसे हो इसकी उनको चिंता नहीं है आज जरूरत है देश में बेरोजगार घूम रहे हैं पढा लिखाकर उनको रोजगार मुहैया कराएं इसकी चिंता नहीं है दोष कांग्रेसका दे रहे हैं भाजपा के बड़े से छोटे नेता दोष कांग्रेसका देते हैं। कांग्रेस के दौर में जो फैक्ट्रियों खुली कुछ तो कांग्रेस के जमाने में ही बंद हो गए अगर उन फैक्ट्री को यह लोग चालू कर देते तो हम को अंदाजा है कि लाखों लोगों को रोजगार मुहैया हो जाता लेकिन उस फैक्ट्री को चालू करने के बजाय यह समाज का ध्यान दूसरी दिशा में भटकाने का कोशिश करते हैं।