बीजेपी नेता के गुर्गो की दबंगई

HT:बाँदा में एक बार फिर सत्ता की हनक का नजारा देखने को मिला है । देर शाम एक होडिंग व्यापारी ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यछ अजीत गुप्ता के कार्यालय में उनको गुर्गो द्धारा मारपीट करने का आरोप लगाया है । सूचना पर पहुँची पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की बात तो सुनी पर सत्ता की हनक के चलते किसी तरह की कानूनी कार्यवाही नहीं की । होडिंग व्यापारी ने अपनी पिटाई पर अपने आत्म सम्मान का हवाला देते हुए आत्महत्या की भी घोषणा कर दी, पर इसके बाद भी बाद भी उसे न्याय नहीं मिल सका ।

मंला कुछ यू है की शहर के बंगालीपुर मोहल्ले में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यछ अजीत गुप्ता का कार्यालय है, अजीत गुप्ता द्धारा एक होडिंग व्यापारी को होडिंग का ठेका दिया था जिस,का भुगतान नहीं किया गया था । देर शाम अजीत गुप्ता के कार्यालय में उस वक़्त हंगामा खड़ा हो गया जब होडिंग व्यापारी ने पुलिस को फ़ोन पर सूचन दी की कार्यालय में पैसो के लिए बुलाकर अजीत गुप्ता के गुर्गो ने उसकी पिटाई कर दी है । सुचना मिलते ही डायल 100 व कोतवाली पुलिस वहाँ पहुंची व पीड़ित व्यापारी से मामला जाना, जिसपर व्यापारी ने रो-२ कर अपने साथ हुए अत्याचार को बयान कर आत्महत्या की धमकी दे डाली । पीड़ित होडिंग व्यापारी ने बताया की उसका नाम अनिल कुमार अग्रवाल है, वह होडिंग का काम करता है, बताया की भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यछ अजीत गुप्ता ने उन्हें बुलाकर होडिंग का ठेका दिया था जिसपर उन्होंने होडिंग बनाकर दी थी, कई दिन कार्यालय के चक्कर काटने के बाद उनके रुपयों का भुगतान नहीं हुआ था, इसपर उन्होंने पुलिस के सभी अधिकारियो व मंत्री-मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई थी । पीड़ित व्यापारी ने बताया की लिखापढ़ी के दबाव में आज अजीत गुप्ता ने उन्हें बुलाया, जिसपर वह कार्यालय आया, उनके गुर्गो ने उनसे 6 महीने बाद पैसे देने को कहा, तभी मैंने अजित गुप्ता से मिलने की इच्छा जताई, इसके बाद कार्यालय में मौजूद दो लोगो ने उनकी पिटाई कर दी व कपडे तक फाड़ दिए । पीड़ित व्यापारी ने रो-२ कर अपने साथ हुए अत्याचार को बयान किया व पुलिस ने कहा की इस घटना से मेरे आत्म सम्मान को गहरी ठेस पहुँची है, अगर मुझे न्याय नहीं मिला यो मैं आत्महत्या कर अपनी जान दे दूँगा । प्राप्त सूचना के अनुसार के अनुसार पुलिस ने अभी तक किसी पर भी कोई कार्यवाही नहीं की है, अब देखना ये होगा की इस पीड़ित व्यापारी को न्याय मिलता है या फिर सत्ता की हनक के चलते ये मामला राफ़ा-दफा हो जायेगा, ये तो अब आने वाला समय ही बताएगा ।