अंगद बेदी ने किया खुलासा, कहा- शादी से पहले प्रेगनेंट थीं नेहा…

अब तक तो बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया के शादी से पहले प्रेग्नेंट होने के सिर्फ कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब आख़िरकार शादी से पहले नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी वाली खबर का खुलासा हो गया. नेहा इन दिनों टॉक शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में नजर आ रही हैं.हाल ही में नेहा के इस शो के एक एपिसोड में उनके पति और अभिनेता अंगद बेदी शामिल हुए हैं. अंगद ने इस शो में आकर अपनी लव-लाइफ और शादी से लेकर पेरेंटिंग तक सभी मुद्दों पर खुलकर बातचीत की. इस दौरान ही नेहा के पति अंगद बेदी ने स्वीकार लिया कि नेहा धूपिया अपनी सीक्रेट वेडिंग से पहले गर्भवती थीं.  

आपको बता दें नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने इस साल 10 मई को दिल्ली में गुपचुप शादी कर सभी को चौंका दिया था. इसके बाद से ही ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि नेहा प्रेग्नेंट हैं. नेहा के प्रेग्नेंट होने की खबर आग की तरह फैली थी मगर कपल ने इस पर हामी भरने से इंकार कर दिया था. इस शो में अंगद ने अपने शादी के रिश्‍ते पर बात की और स्‍वीकारा कि शादी से पहले नेहा प्रेग्नेंट थीं. अंगद ने बताया कि, ‘जब यह बात नेहा के माता पिता को बताई तो वह शॉक के कारण चुप हो गए और फिर काफी नाराज हुए. इसके बाद उन्‍हें बहुत ज्‍यादा डांट पड़ी.

अंगद ने अपनी बातचीत में आगे कहा कि ‘मुझे नहीं लगता कि वह इस न्‍यूज के लिए तैयार थे.’ आपको बता दें नेहा के पिता ने भी उनके शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की खबर को एक अफवाह कह कर सिरे से नकार दिया था. नेहा और अंगद ने भी इसे सबके सामने बताने में काफी ज्यादा वक्त लिया था. इसके बाद नेहा ने अगस्त महीने में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सभी को दी थी.