दीपिका-रणवीर ने सगाई के बाद रिसेप्शन में आने वाले मेहमानों के लिए रखी ये डिमांड

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मंगलवार यानि 13 नवंबर को संगीत सेरेमनी में जमकर एंजॉय किया. इसी दिन सगाई के फंक्शन में दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई और ऑफिशियली एक दूसरे की लाइफ में एंट्री की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह ने अपने संगीत सेरेमनी में अपनी फिल्म ‘गुंडे’ का फेमस गाना ‘तूने मारी एंट्री’ से धमाकेदार एंट्री की.

बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे जब पर्सनल लाइफ में एक दूसरे के होने जा रहे हों तो चर्चा तो होगी ही. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली की कोमो लेक पर शादी करने जा रहे हैं. वैसे सेलिब्रिटी की शादियों की हर चीज खास होती है..फिर चाहे वह वेडिंग ड्रेस हो या इन्विटेशन कार्ड. बता दें, रणवीर-दीपिका भले ही इटली में शादी करने जा रहे हों लेकिन वह 28 नवंबर को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे.

रणवीर-दीपिका ने अपने रिसेप्शन कार्ड में मेहमानों से किसी भी तरह का कोई गिफ्ट न लेकर आएं. अगर फिर भी वह गिफ्ट देना चाहते हैं ‘द लिव लव लाफ फाउंडेशन’ को दान कर सकते हैं. बता दें, यह एनजीओ दीपिका पादुकोण का है, जो मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य से संबंधित जागरुकता बढ़ाने के क्षेत्र में काम करता है.