
सोशल एक्टिविस्ट और बाल मजदूरी के खिलाफ काम करने वाले कैलाश सत्यार्थी पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द प्राइस ऑफ फ्री'(The price of Free) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह फिल्म नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के बाल मजदूरी और तस्करी के शिकार बच्चों को छुड़ाने के ‘रेड एंड रेस्क्यू ऑपरेशन’ पर आधारित है. फिल्म में सत्यार्थी बचपन बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं के साथ तस्करी के शिकार गुमशुदा बच्चों को गुप्त छापेमारी अभियान के जरिए मुक्त कराते हैं.
अपने जीते जी दुनिया से बाल मजदूरी खत्म करने का संकल्प लेने वाले सत्यार्थी के बाल हिं
सा मुक्त दुनिया के निर्माण में यह फिल्म एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. पार्टिसिपेंट मीडिया, कनकोर्डिया स्टूडियो और यू-ट्यूब के साथ साझेदारी में फाउंडेशन ‘100 मिलियन फॉर 100 मिलियन’ अभियान के जरिए दुनियाभर के लोगों क बाल मजदूरी और बाल दासता में फंसे करोड़ों बच्चों की पीड़ा और दर्द से रूबरू कराएगा.