आपकी कोमल त्वचा को प्रदुषण से बचाएंगे ये आसान उपाय

अक्सर वायु प्रदूषण की वजह से हमारी त्वचा अपनी नमी खोने लगती है और धीरे धीरे त्वचा रूखी होने लगती है और इससे त्वचा के रंग में भी बदलाव आने लगता है। तकलीफ अधिक बढ़ने पर स्किन एलर्जी भी हो सकती है। लेकिन वायु प्रदूषण का बुरा असर आपकी स्किन पर ना हो, इसके बचाव और इलाज के लिए  हम कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं।
प्रदुषण से बचाएंगे ये आसान उपाय:
# हवा में लगातार प्रदूषित कणों की मौजूदगी से आप जितनी बार बाहरी हवा के संपर्क में आएंगे, उतनी बार ये कण आपकी त्वचा में चिपक कर उसे डैमेज करेंगे। इसके इलाज के लिए दिन में कम से कम 2 से 3 बार चेहरा फेसवाश या फिर साबुन से धोएं। 
# वायु प्रदूषण की वजह से त्वचा अपनी नमी खोने लगती है। इस नमी को बनाए रखने के लिए दिन में जितनी बार चेहरा धोएं, उसके बाद मॉइस्चराइजर लगाना ना भूलें।
# सर्दी हो या गर्मी का मौसम, स्किन पर सनस्क्रीन का रेगुलर इस्तेमाल ना केवल सूरज की किरणों से त्वचा को बचाता है बल्कि साथ ही त्वचा के रंग को बनाए रखने में भी मदद करता है।