
कुछ ही समय पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहसिन खान ने मौजूदा कप्तान सरफराज अहमद को एक फॉर्मेट से कप्तानी हटाने का सुझाव दिया था। लेकिन अब पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी ने इसको खारिज कर दिया तो इस पूर्व खिलाड़ी भी अपने बयान से पहट गया है। मोहनिस ने कहा कि मैंने वह बयान तब दिया था जब टीम को लगातार हार मिल रही थी, मुझे सरफराज से कोई परेशानी नहीं है। अगर टीम जीत रही है तो कप्तान बदलने की जरुरत नहीं है।
पहले आपको बताते हैं कि मोहसिन ने क्या कहा था, इस पूर्व पाक बल्लेबाज ने कहा था कि तीनों प्रारूपों में पाकिस्तान की कप्तानी से सरफराज अहमद पर काफी दबाव पड़ रहा है और उनकी जगह टेस्ट कप्तानी किसी और को सौंपी जानी चाहिए। पीसीबी किसी अन्य सीनियर खिलाड़ी को टेस्ट कप्तानी सौंप सकता है जिससे कि सरफराज पूरी तरह से 50 ओवर और टी-20 प्रारूप पर ध्यान लगा सके।
मोहसिन ने कहा, ‘मैंने सिर्फ सुझाव दिया है क्योंकि निजी तौर पर मेरा मानना है कि टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सरफराज पर काफी अधिक दबाव है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान वह थका हुआ लग रहा था।’
पाकिस्तान क्रिकेट के मुख्य चयनकर्ता और मुख्य कोच की भी भूमिका निभा रहे मोहसिन ने कहा था कि सरफराज को कुछ राहत दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘एशिया कप टूर्नामेंट कि दौरान सरफराज की शारीरिक भाषा इतनी खराब थी कि मुझे उसके लिए दुख हो रहा था। मैं कह रहा हूं आपके पास एक नया लड़का है उस पर तीनों प्रारूपों में कप्तानी का बोझ मत डालो। इससे वह थक जाएगा।
एहसान मनी ने क्या कहा?
मोहसिन के इस बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा कि सरफराज को हटाने की कोशिश जरुरत ही नहीं है। उसकी कप्तानी में टीम ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को हराया है तो उन्हें हटाने की आवश्यकता ही नहीं है।